100 Best Dimagi Paheliyan With Answer

You are currently viewing 100 Best Dimagi Paheliyan With Answer

जब बात आती है मनोरंजन की और दिमागी चुनौतियों की, तो हम सभी उत्सुक होते हैं, ना? तो, आज हम आपके लिए एक बहुत ही खास चीज लेकर आए हैं – “100 Best Dimagi Paheliyan With Answer”! ये पहेलियाँ हैं वो सवाल, जिनके जवाब ढूंढ़ते-ढूंढ़ते आपके दिमाग की बत्तियाँ जल जाएंगी।

इन पहेलियों का समाधान करना बस मनोरंजन ही नहीं है, बल्कि ये आपके दिमागी कौशल को भी सुधारता है और आपको नए-नए तरीकों से सोचने का मौका देता है। चाहे आप इन्हें दोस्तों के साथ मस्ती करने के लिए खेलें या फिर किसी दिमागी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए, ये पहेलियाँ हर स्थिति में उपयोगी होती हैं।

तो जानिए और सीखिए, हासिल करिए ये दिमागी मुकाबले के साथ साथ आपके ज्ञान को भी बढ़ाने का एक नया तरीका। हमारे साथ रहें, जब हम इन पहेलियों के रहस्यों की खोज करेंगे और आपको हर सवाल का जवाब देंगे!

पहेलियां क्या है

“Paheliyan” एक प्रकार के मनोरंजन या शिक्षा का तरीका है, जिसमें एक प्रश्न या सवाल पूछा जाता है, जिसका उत्तर ढूंढ़ना आपके दिमागी कौशल को परीक्षण करता है। ये प्रश्न आमतौर पर तब्दील, छिपे हुए, या तर्कसंगत होते हैं, जिनका उत्तर देने के लिए आपको तर्क और अंदाज़ा लगाना होता है।

पहेलियाँ आमतौर पर मनोरंजन के रूप में प्रयोग की जाती हैं और इन्हें दोस्तों और परिवार के साथ खेलकर सुखद समय बिताया जा सकता है। इनका उद्देश्य आमतौर पर व्यक्तिगत मनोरंजन होता है, लेकिन ये भी शिक्षा के लिए उपयोगी हो सकती हैं, क्योंकि वे विचारशीलता, तर्क, और समस्या-समाधान कौशल को सुधार सकती हैं।

इन पहेलियों को आमतौर पर कहानियों, रहस्यों, या चुटकुलों के साथ बांधा जाता है, जिससे उन्हें और भी रोचक बनाया जा सकता है। आमतौर पर, पहेलियाँ विभिन्न आयु समृद्धियों के लोगों के बीच मानपसंदीदा होती हैं और सोशल सामूहिकता को बढ़ावा देती हैं।

विज्ञान के रोचक तथ्यों का आनंद लें!

Top 25 Best Dimagi Paheliyan With Answer

पहेली 1: एक फूल है जिसका रंग काला, हमेशा सिर पर सुहाए। जब धूप हो तेज़ वो खिल जाता, लेकिन छाओ में वो मुरझाए। 

उत्तर – छाता छाता एक फूल जैसा होता है जिसका रंग भी काला होता है जो की हमेशा सिर पे ही खुलता है। हम उसे तब खोलते हैं जब धूप तेज हो जाता है, लेकिन जब धूप चल जाता ह तो उसे बंद कर देते हैं। इसलिए इस पहेली का सही उत्तर छाता होगा।

पहेली 2: जिसकी काली काली माँ, उसकी लाल लाल बच्चे। जिधर जाए माँ, पीछे पीछे जा उसके बच्चे। 

उत्तर – रेल गाड़ी।  व्याख्या – जिसकी माँ काली काली , यहाँ इसका मतलब हैं रेल गाड़ी का इंजन। लाल लाल बच्चा का मतलब है रेल गाड़ी के डिब्बे जो की लाल रंग का होता हैं। जिधर जिधर माँ जा उधर उधर बच्चे उसके साथ जाते ह मतलब जब इंजन चलने शुरू करता है तो उसके पीछे पीछे उसके डिब्बे व चलना सिर कर देते हैं।

पहेली 3: बीच कटे तो कम हो जाता, अंत कटे तो कल बन जाता। लेखक के मैं आता काम, बताओ का है मेरा नाम। 

उत्तर- कलम जब कलम का बीच वाला अक्षर काट दिया जा तो वो कम बन जाता हैं। और जब कलम का अंत वाला अक्षर काट देते है तो वो कल बन जाता हैं। अगर इन शब्दों को मिल कर देखा जाए तो जो चीज लेखक के का मे आता है वो कलम होता है ।

पहेली 4: अंत कटे तो सीता, मुख्य कटे तो मित्र, मध्य कटे तो खोपरि, यह पहली बड़ी विचित्र।

उत्तर – सियार।  सियार शब्द का जब अंत वाला अक्षर काट दिया जाए तो वो सिया बन जाता है जो सीता को कहा जाता हैं। सियार का पहला अक्षर काट दिया जाए तो वो यार बन जाता और यार हम मित्र को कहते है। और अगर मध्य अक्षर को काट दिया जाता हैं तो वो सिर बन जाता ह जिसको खोपरि भी कहते है। इसलिए तीनों शोभदो को मिल कर जो शब्द बनता है वो सियार होता है।

पहेली 5: गोल हूँ लेकिन गेंद नहीं, पूँछ हैं लेकिन पशु नहीं, मेरा पूंछ पकड़कर बच्चे खेलें , फिर भी मेरे आंसू निकलते नहीं?

उत्तर – गुब्बारा।  गोल चीज जो गेंद् नही होता वो गुब्बारा होता है। गुब्बारा का पूछ भी होता है लेकिन वो जानवर नही होता। गुब्बारा का पूछ यानी उसका रिबन या धागा जिसको बच्चे पकड़ कर खेलते हैं। फिर भी जब बच्चे उसका पूछ पकड़ कर खेलते हैं तो उसके आँसू भी नही निकलतें।

पहेली 6: मेरा तीन अक्षर का नाम।सीधा उल्टा एक समान।

उत्तर – जहाज़।  जहाज़ तीन अक्षर का शब्द होता हैं। जिसको हम सीधा कर दे फिर भी जहाज़ ही पढ़ते है। आगर हम इसको उल्टा भी पढ़ते हैं तो इसको जहाज़ ही पढङ्गे। इसलिए इस प्रश्न का उत्तर जहाज़ होगा।

पहेली 7: उसको पैर नहीं हैं, फिर भी चलती रहती, अपने दोनों हाथों से अपना मुंह हमेशा पोंछती रहती ॥

उत्तर – घड़ी।  घडी हमेशा चलती रहती हैं लेकिन उसको पैर नही होता। उसको दो काटे होते हैं जिसे वो अपना मुँह पूछती रहती हैं यानी वो घूमती रहती हैं।

पहेली 8: वो करता हमेशा वायु शुद्ध, फल भी देकर जो हमेशा पेट भरे । मानव बना है उसका सबसे बड़ा दुश्मन, फिर भी वह हमेशा उपकार करे ॥

उत्तर – पेड़।  पेड़ हमारा वायु को शुद्ध करता हैं। पेड़ हमे फल भी देता ह जिससे हमारा पेट व भरता है। मानव इसका सबसे बाद दुश्मन हैं यानी मानव इसको काट देता है  अपने फायदे के लिए। फिर व पेड़ अपना उपकार करना बंद नही करता वो वायु को शुद्ध करना या फल देश बंद नही करता।

पहेली 9: दौलत- धन से बड़ी चीज है यह,सब चीजों से ऊपर की है यह । जो पाए इसको पंडित बन जाए, जो न पाए इसको मूर्ख रह जाए

उत्तर – ज्ञान।  ज्ञान ही एक ऐसी चीज हैं जो धन दौलत से उपर होती है। सब कहेक्स से उपर का दर्जा होता है ज्ञान का। ज्ञान जिसको होता है उसको हम पंडित बोलते है लेकिन जिसको ज्ञान नही होता है उसको हम मुर्ख बोलते है।

पहेली 10: मुख्य कटे तो गीत सुनाऊँ, मध्य कटे तो संत बन जाऊँ । अंतिम कटे तो साथ बन जाता, संपूर्ण सबके मन को भाता ॥

उत्तर – संगीत संगीत शब्द का जब पहला अक्षर काट देते ह तो वह गीत बन जाता है। संगीत शब्द का जब दूसरा अक्षर केया देते ह तो ये संत बन जाता है। संगीत शब्द का जब अंतिम अक्षर काट दे तो संग यानी साथ बन जाता हैं। पर शब्द संगीत जो सब के मैं को भातअ।

पहेली 11: हरा हैं आटा, जिसका लाल हैं परांठा, मिल–जुल कर सारी सखियों ने आपस बांटा ॥

उत्तर – मेहंदी।  मेहंदी का जो आता होता है वो हरे रंग का होता है। और जब ये लग जाता है तो तो ये लाल रंग का हो जाता हैं। सारी सखिया से मिल जल कर लगती है आपस मे।

पहेली 12: अगर प्यास लगे तो इसको पी सकते हैं,भूख लगे तो इसको खा सकते हैं । और अगर ठण्ड लगे तो इसको जला भी सकते हैं बोलो क्या है ये चीज?

उत्तर  -नारियल  नारियल ही एक ऐसा फल है जिसे पी सकते है जब पास लगे तो,इसको हम खा भी सकते है जब भूक लगे तो, और जब ठंड लगे तो उसके अवशेषों को जला भी सकते है ।

पहेली 13: इसका रंग काला है ,जो उजाले में तो नजर आती है, परन्तु ये चीज अंधरे में दिखाई नहीं पड़ती,बोलो क्या है वो चीज ?

उत्तर – परछाई  परछाई का रंग काला होता है।उजाला जब शरीर से टकराती तब परछाई बनती है इसलिए जब अंधेरा आती हैं तो यह अँधेरे में नज़र नहीं आती ।

पहेली 14: जिसकी हरी झंडी, उसकी लाल कमान,जब इंसान खाए तो, तोबा तोबा करे सारे इंसान।

उत्तर – मिर्ची  मिर्ची को अगर हम सब ने देखा होगा जिसकी डंडी लाल रंग की होती है और मिर्ची हरे रंग  जिसको खाते ही लोग परेशान हो जाते है ।इसी कारण से लोग इसको सीधे तौर पर खाने से बचते है और तौबा तौबा करते है।

पहेली 15: हाथ में आए तो ,सौ – सौ को काटे, जब थक जाय, तो पत्थर को चाटे।

उत्तर – चाकू । चाकू का प्रयोग आम जीवन में अधिक से अधिक किया जाता  है , किसी भी चीज को काटना हो तो चाकू की जरूरत पड़ती हैं,और घिस जाने पर पत्थर से रगर कर धार तेज़ की जाती है इसलिए कहा जाता हैं पत्थर चाटे।

पहेली 16: कौन सी ऐसी चीज़ हैं जो नाक पर चढ़कर, कान को पकड़ती। कर को पकड़ कर, लोगों को है पढ़ाती।

उत्तर  – चश्मा ।  चश्मा ही एक ऐसी चीज है जो आपने देखा होगा जो व्यक्ति के नाक पर टिकता है और उसके दो डंडी हाथ के रूप में कान को पकडे रहती हैं। और चश्मा लोगो को पढ़ने मे मदद करता हैं।

पहेली 17: दो अंगुल की होती है इसकी सड़क, जिस पर रेल चले बेधड़क, लोगों के ये काम में आती, समय पड़े तो इस्तेमाल जी बाद खाक बन जाती।

उत्तर  – माचिस   माचिस के दोनों और ऊँगली बराबर सड़क  होती है। उसपर तिल्ली रेलगाड़ी की तरह बेधरक चलती है ।इसका काम चूल्हा जलने का है समय पड़ने पर यह बड़े आग में भी बदल जाती है और उसके बाद खाक बन जाती हैं।

पहेली 18: फल नहीं फिर भी फल कहालाउ, नमक मिर्ची के संग खाने मे सुहाउ, खाने वाले की सेहत भी बढ़ाउ , मैया सीता की याद दिलाउ।

उत्तर – सीताफल । यह एक सब्जी है जो राम की पत्नी सीता मैया के नाम से जा है। ते एक सब्ज़ी हैं लेकिन इसे नाम में फल है। नमक मिर्ची के साथ लोग से खाते है कभी कभी। जो इसको खाते हैं उसकी ये सेहत व बनाती।

पहेली 19: वो कौनसी ऐसी चीज है,  जिसे पानी पिलाते ही वो मर जाती है?

उत्तर – आग।  आग एक ऐसी चीज हैं जिसको जब हैं पानी देते हैं तो वो मर जाता हैं यानी बुझ जाता हैं।

पहेली 20: लोहा खींचू ऐसी ताकत मुझ में है, पर सिर्फ रबड़ मुझे हराता है, खोई सुई मै पा लेता हूँ, मेरा खेल बहुत निराला है.

उत्तर – चुम्बक चुंबक में लोहा खिचने की ताकत होती हैं। चुंबक लोहे मे चिपक जाता हैं। लेकिन रबड़ मे जब लगते हैं तो वो गिर जाता है। खोई हुई सुई इसकी मदद से मिल जाती हैं। चुंबक का खेल ही निराला होता हैं।

पहेली 21: एक ऐसे फल का नाम बताओ जिसके पेट में रसीले दांत होते है?

उत्तर – अनार जी एक ऐसा फल हैं जिसे अंदर उसके दाने होते हैं जो रस भरे होते हैं जो इस पहली मे दास के रूप मे बताया गया है।

पहेली 22: सर ढकना मेरा काम, दो अक्षर का मेरा नाम। बुझो तो जअनो, बताओ मेरा नाम।

उत्तर – टोपी टोपी सर ढकने के काम मे आती हैं। ये दो अक्षर का चीज होता है सर ढकने के काम मे आता हैं। एक ऐसी चीज़ का नाम बताओ जिसकी आँखों में अगर अंगुली डालो तो वह अपना मुँह खोल देती है?

पहेली 23: शौकिनो ने यह कीना, हरियल पिंजरे में दे दीना, देखो जादूगर का कमाल, डाले हरा निकले लाल। बनारसी है इसकी पहचान, बताओ का हैं इसका नाम।

उत्तर – पान पान शौकीन लीग खाते हैं। ये हरे पिंजरे मे रहता ह याद पान को हरे पेट मे लपेट के देते ह। जिसको खाने पर वो लाल हो जाता है। सबसे मशहूर पान बनारसी पान होता है।

पहेली 24: मुख कटे तो बन जाता राम का नाम, मध्य कटे तो बन जाता फल का नाम, अंत कटे तो काटने के आता काम, तीन अक्षर का मेरा नाम।

उत्तर – आराम आराम शब्द का जब पहला अक्षर कट हैं तो वो राम का नाम बन जाता है। आराम का दूसरा अक्षर कटते है तो फल का नाम आम बन जाता है। आराम का अंतिम अक्षर कटे तो आरा जो कटने के काम मे आता है। और ये तीन अक्षर का शब्द होता है।

पहेली 25: दो लडकें सुंदर, दोनों एक जैसे हैं दिखते, अगर एक बिछड़ जाए, तो दूसरा की का न आए।

उत्तर – जूते जूते सुंदर होते हैं। दोनों पैर के जूते एक जैसे दिखते हैं। अगर एक गुम हो जा तो दूसरे का की का नही आता। एक जुटा पीने के का नही आता जब तक दूसरा नही होता।

Other 25 Best Dimagi Paheliyan With Answer

पहेली 26:वह कौनसी ऐसी चीज है जो एक जगह से दूसरी जगह जाती है लेकिन कभी अपनी जगह से हिलती भी नही हैं। बताओ क्या है वो चीज? 

उत्तर – सड़क सड़क दो जगह को जोड़ती हैं एक जगह से दुसरी जगह जा कर लेकिन कभी भी अपनी जगह से हिलती नही है। सड़क ही वो चीज है जो एक जगह से दूसरी जगह जाती है बिना अपनी जगह से हिले हुए।

पहेली 27: 2 बेटे और 2 बाप सर्कस देखने गए, उनके पास केवल 3 टिकट थे, फिर भी सबने सर्कस देखी बताओ कैसे?

उत्तर – क्योंकि वो 3 ही थे, दादा, पिता और बेटा।

पहेली 28:अगर आप अँधेरे कमरे में एक मोमबत्ती, एक लालटेन और एक दीया के साथ हैं तो सबसे पहले आप क्या जलाएँगे?

उत्तर – माचिस

पहेली 29: ऐसी कौन – सी सब्जी है, जिसे उल्टा पढ़ने पर लड़की का नाम आता है?

उत्तर – खीरा

पहेली 30:हाथी फरवरी के बजाय जनवरी में ज्यादा पानी क्यों पीता है?

उत्तर – क्योंकि जनवरी में ज्यादा दिन होते हैं |

पहेली 31:कोई इंसान 30 दिन तक नींद लिए बिना कैसे रह सकता है?

उत्तर – रात में नींद लेकर |

पहेली 32:ऐसा रूम, जिसकी खिड़की ना दरवाजा तो बताओ क्या ?

उत्तर –  मशरूम

पहेली 33:ऐसी कौन सी चीज है, जो सोने की है मगर सुनार की दुकान पर नहीं मिलती?

उत्तर – तकिया और चारपाई

पहेली 34:एक ऐसा सवाल, जिसका जवाब कोई हाँ में नहीं दे सकता?

उत्तर – क्या आप मर गए हैं ?

पहेली 35: कितने महीने ऐसे है, जिसमें 28 दिन होते हैं?

जवाब – 12 महीने

पहेली 36:ऐसा शब्द बताइए कि जिससे फूल, मिठाई और फल बन जाए? 

उत्तर – गुलाब जामुन 

 

पहेली 37:वो कौन है जिसका पेट फूला हुआ है मगर वो दवाई नहीं खाता और दिन-रात बिस्तर पर हीं लेटा रहता है?

उत्तर – तकिया

पहेली 38:ऐसी कौन – सी जगह है, जहाँ पर सड़क है पर गाड़ी नहीं, जंगल है पर पेड़ नहीं और शहर है पर घर नहीं ?

उत्तर –  नक्शा

पहेली 39:वह कौन – सा फूल है, जिसके पास कोई रंग और महक नहीं है?

उत्तर – अप्रैल फूल

पहेली 40:ऐसी कौन – सी चीज है, जिसको जितना खींचा जाता है, वो उतनी हीं छोटी होती जाती है |

उत्तर – सिगरेट

पहेली 41: राजा के महल में रानी पचास, सिर पटके दीवार से, जलकर होए राख |

उत्तर – माचिस

पहेली 42:बच्चों! एक लाठी की सुनो कहानी, छुपा है जिसमें मीठा – मीठा पानी |

उत्तर – गन्ना

पहेली 43:अगर नाक पर मैं चढ़ जाऊँ, तो कान पकड़कर खूब पढ़ाऊँ |

उत्तर – चश्मा

पहेली 44:एक गुफा के दो रखवाले,दोनों लंबे, दोनों काले |

उत्तर – मूंछें

पहेली 45:काला घोड़ा, सफेद सवारी,एक उतरा तो दूसरे की बारी |

उत्तर – तवा और रोटी

पहेली 46:मैं हरी, मेरे बच्चे काले, मुझे छोड़ मेरे बच्चे खा ले |

उत्तर – इलायची

पहेली 47:काले वन की रानी है, लाल पानी पीती है | 

उत्तर – खटमल

पहेली 48:एक प्लेट में तीन चम्मच |

उत्तर – पंखा

पहेली 49:हरी डंडी, लाल कमान, तौबा – तौबा करे हर इंसान |

उत्तर – लाल मिर्च

पहेली 50:रात्रि बेला के आते हीं, भरते खूब उड़ान | जलते-बुझते दीप सरीखे, बारिश के हम मेहमान |

उत्तर – जुगनू

25 Best Dimagi Paheliyan With Answer

पहेली 51:मैं कागज का ऐसा टुकड़ा, ठुमक-ठुमक कर जाऊँ | हर-शहर और गांव-गांव में सबके संदेश पहुंचाऊँ |

उत्तर – पत्र

पहेली 52:खुशबू उसकी सबसे न्यारी, कलियां भी लगती है प्यारी | फूल बड़ा हीं यह है सुंदर, गुलकंद इसका पान के अंदर |

उत्तर – गुलाब

पहेली 53:जिसके आँगन में जीवन संभव, जिसको नील ग्रह सब माने | जो सूरज के आगे-पीछे घूमें, नाम बताओ तो हम माने |

उत्तर – पृथ्वी

पहेली 54:छू जाने से ही यह शारमाए, देख रूप अपना ही इतराए | छोटा फूल बड़ा शर्मिला यहीं, फूल बताओ ये क्या कहलाए |

उत्तर – छुई-मुई

पहेली 55:कश्मीर का फल है यह न्यारा, हिमाचल में सभी का यह प्यारा | हरा-लाल रंग इसका अनोखा, लौह खनिज का अनुपम भंडारा |

उत्तर – सेब

पहेली 56:पीले रंग से गहरा नाता, मेरी रंगत सबको भाती | घरती ओढ़ती मेरी चुनरी, वसंत ऋतु में आती |

उत्तर – सरसों

पहेली 57:चिड़िया सी आंगन में चहके, फुलवारी सा जिससे घर महके | अपनी होते हुए पराई, क्या कुछ-कुछ समझ में आई |

उत्तर – बिटिया

पहेली 58:एक कटोरी चूने के पानी को, अगर मुँह से फूंका जाए | मुँह से निकली कौन-सी गैस, जिससे पानी दुधिया हो जाए |

उत्तर – कार्बन डाइऑक्साइड

पहेली 59:रूई जैसा लगता, फिर भी रूई नहीं | भरा लबालब पानी, फिर भी रूई नहीं |

उत्तर – बादल

पहेली 60:चार अक्षर से बनकर मैं तो, आया सबके हाथ में | बात करो या गाने सुनो, रखना अपने साथ में |

उत्तर – मोबाइल

पहेली 61:मैं हूँ एक ऐसा तारा, धूप सभी को देता हूँ | सभी ग्रहों का मुखिया हूँ मैं, तुमसे कुछ न लेता हूँ |

पहेली 62:जय जवान जय किसान, किसका था नारा? कौन था वह ईमानदार, देश का दुलारा?

उत्तर – लाल बहादुर शास्त्री

पहेली 63:अलग-अलग पर एक हीं नाम, रूप एक सा एक हीं काम | कुछ ना बोले लेकिन सुनते संग हम दोनों के बीच सुरंग |

उत्तर – कान

पहेली 64:बारह कदम चलकर रुक जाती, फिर कोई दूसरी आती | ये क्रम सदा बना रहता है, उसको मनुज क्या कहता है |

उत्तर – साल

पहेली 65:एक चीज़ का सस्ता रेट, लम्बी गर्दन, मोटा पेट | पहले अपना पेट भरे, फिर सबकी प्यास बुझाए |

उत्तर – सुराही

पहेली 66: सुबह-सुबह सबके घर जाताा, कदम कदम हरि के गुण गाता | पाता कुछ बहुत दे जाता, पहेली का है किससे नाता |

उत्तर – भिखारी

पहेली 67:चिंकी के पिता के 5 बच्चे हैं – चिंकु, मिंटु, टिंकु, सुनूं तो बताओं पांचवे बच्चे का नाम क्या है?

उत्तर – चिंकी

पहेली 68:तीन नदियों का मेल निराला, उससे निकली न्यारी धारा | उस धारा का नाम बताओ, तभी बच्चों टॉफी पाओ |

उत्तर – संगम

पहेली 69:नदी किनारे खड़ा रहे, मारे एकटक नैन | जब तक मीन न पकड़े, न मिले उसे चैन |

उत्तर – बगूला

पहेली 70:तनी है चादर जिसके ऊपर, पड़ने ना दे पानी हम पर |

उत्तर – छाता

पहेली 71:राजा के बाग में नहीं, पर राजकीय कहलाए | मानुष बोली बोले, अपनी पहचान बतलाए |

उत्तर – मैना

पहेली 72:अंडा बिके बीच बाजार, दर्जन भर सौ पचास | बन तंदूरी और कबाब, स्वाद लगे खासम-खास |

उत्तर – मुर्गी

पहेली 73:सीधी होकर नीर पिलाती, उल्टी होकर दीन कहलाती |

उत्तर – नदी

पहेली 74:वर्गाकार खेत में होते, बीस कुशल मजदूर | खेत के हर कोने में, होते कुएँ दूर-दूर |

उत्तर – कैरम बोर्ड

पहेली 75:तीन अक्षरों का नाम, उल्टा-सीधा एक समान | नदी-ताल की आन, राष्ट्र की है एक शान |

उत्तर – जलज

Greatest 25 Best Dimagi Paheliyan With Answer

पहेली 76:फल के अन्दर बिस्तर अपना, छिपे-छिपे हम सोए रहते | मिट्टी में मिलकर हम उग आते बताओ तो हम क्या हैं?

उत्तर – बीज

पहेली 77:एक छोटे कद का जानवर, कहते कम अक्ल का | पर होता मेहनतकश, घोड़े का हमशक्ल का |

उत्तर – गधा

पहेली 78:खुशबू है पर फूल नहीं, जलती है पर ईर्ष्या नहीं |

उत्तर – अगरबत्ती

पहेली 79:धरती पर खड़ा मैं रहता, सबको हूँ जीवन मै देता | गन्दी हवा को सोख मैं लेता, शुद्ध हवा बदले में देता |

उत्तर – पेड़

पहेली 80:सिर संग भी है नाता मेरा, बिस्तर से भी नाता | बोझ उठा कर आपका मैं, मीठी नींद सुलाता |

उत्तर – पेड़

पहेली 81:काले कपड़े कड़वी बोली, लेकिन चतुर कहलाता हूँ | पाल पराए बच्चों को मैं, मूर्ख भी बन जाता हूँ |

उत्तर – कौआ

पहेली 82:मारे फिर भी आदर पाता, पुलिस नहीं फिर क्या कहलाता |

उत्तर – टीचर

पहेली 83:रंग नहीं है रूप नहीं है, किंतु अनेक नाम | जीवन मेरे बिना असंभव है, बच्चों बताओ मेरा नाम |

उत्तर – पानी

पहेली 84:उल्टा-सीधा एक समान? तीन अक्षर का मेरा नाम | मुझसे सुन्दर दिखे जहान, जरा बताओ मेरा नाम?

उत्तर – नयन

पहेली 85:हुगली नदी पर बना, ऐसा है एक सेतू | चार खंभों पर टिका हुआ, लोगों को पार कराने हेतू |

उत्तर – हावड़ा ब्रिज

पहेली 86:कहे लोमड़ी लगते दूर, फल है कौन बताओ हुजूर |

उत्तर – अंगूर

पहेली 87:कौन कुंवारा आजीवन था , किसे प्रकृति से था प्यार | किसका साहित्य छायावाद पर नाम बताओ, सोच-विचार |

उत्तर – सुमित्रानंदन पंत

पहेली 88:पारिवारिक व राष्ट्र-भावना, किसके साहित्य में दृश्यमान | राजनीति में रही सक्रिय ओज-वीर उसकी पहचान |

उत्तर – सुभद्रा कुमारी चौहान

पहेली 89:डगमग-डगमग, हिलता-डुलता, सागर की लहरों पर चलता | जल सेना का साथी सच्चा, नाम बताओ उसका बच्चा |

उत्तर – पानी का जहाज़

पहेली 90:बावन सेकंड में गाया जाऊँ, बोलो बच्चो क्या कहलाऊँ | गुरुदेव टेगोर की रचना न्यारी, गाने में लगती है प्यारी |

उत्तर – राष्ट्र गान

पहेली 91:गलती को में खूब मिटाती, घिसते-घिसते खुद घिस जाती | बच्चों की मैं पक्की मित्र, मिटा-मिटा बनवाती चित्र |

उत्तर – रबड़

पहेली 92:तीन अक्षर का मेरा नाम, जीवन लेना मेरा काम | प्रथम कटे रोना बन जाऊँ, मध्य कटे कोना कहलाऊँ |

उत्तर – कोरोना

पहेली 93:याद सुबह मैं आता हूँ, दाँतों को चमकाता हूँ | करके अपना कार्य समय से दिनभर फिर सुस्ताता हूँ |

उत्तर – टूथब्रश

पहेली 94:चार अक्षर का मेरा नाम, खबरें देना मेरा काम | रोज सवेरे घर पर आता, बाल कहानी, कविता लाता |

उत्तर – अखबार

पहेली 95:जो करता है वायु शुद्ध, फल देकर जो पेट भरे | मानव बना है उसका दुश्मन, फिर भी वह उपकार करे |

उत्तर – पेड़

पहेली 96:धूम धड़ाका खूब करूँ मैं, तीन अक्षर का मेरा नाम | अंतिम अक्षर ‘ख’ है मेरा, नाम बताओ भोलूराम |

उत्तर – पटाखा

पहेली 97:खट्टा मगर रसीला हूँ, ऊपर से हरा या पीला हूँ | गर्मी में मेरी आती बहार, लगा दूँ रस की धार |

उत्तर – नींबू

पहेली 98:धन-दौलत से बड़ी है यह, सब चीजों से ऊपर है यह | जो पाए पंडित बन जाए, बिन पाए मूर्ख रह जाए |

उत्तर – विद्या

पहेली 99:बहुत साधारण था व्यक्तित्व, कहते थे सभी बाबा उनको | संविधान निर्माता थे वह, बताओ क्या नाम है उनका |

उत्तर – भीम राव अंबेडकर

पहेली 100:लकड़ी का एक तख्ता चौकोर, जिसमें खेल होता है इनडोर | खेल सकते हैं चार खिलाड़ी, पंकज नमन कमल किशोर |

उत्तर – कैरमबोर्ड का खेल

FAQs Of Dimagi Paheliyan With Answer

पहेली क्या होती है?

पहेली एक प्रकार का मनोरंजन या शिक्षा का तरीका होता है जिसमें एक सवाल पूछा जाता है, जिसका उत्तर ढूंढ़ने के लिए आपको अपने दिमाग का उपयोग करना होता है।

पहेलियाँ क्यों महत्वपूर्ण हैं?

पहेलियाँ मनोरंजन के साथ-साथ हमारे दिमाग को चुनौती देने और विचारशीलता को सुधारने का एक अच्छा तरीका होती हैं। वे हमें नई सोचने की क्षमता देती हैं और आत्म-सामर्थ्य को बढ़ावा देती हैं।

पहेलियों का इतिहास क्या है?

हेलियों का इतिहास बहुत प्राचीन है और इसका उल्लेख विभिन्न संस्कृतियों और समाजों में पाया जाता है। ये सामाजिक, शैली, और शिक्षात्मक उद्देश्यों के लिए उपयोग होती आई हैं।

कितने प्रकार की पहेलियाँ होती हैं?

हेलियाँ विभिन्न प्रकार की होती हैं, जैसे शब्द पहेलियाँ, गणितिक पहेलियाँ, और चित्र पहेलियाँ, जो अलग-अलग प्रकार के दिमागी चुनौतियों को प्रस्तुत करती हैं।