History GK In Hindi इतिहास जनरल नॉलेज एक शब्द उत्तर में पढ़ें

You are currently viewing History GK In Hindi इतिहास जनरल नॉलेज एक शब्द उत्तर में पढ़ें

Introduction of History GK In Hindi  

नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका हम इस आर्टिकल में आप सभी को history gk का कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न और उसके उत्तर प्रदान करेंगे जो आपके history के general knowledge सीखने और याद करने में मदद करेगी | इस history gk questions में किसी भी प्रकार की लिखावट मे गलती या प्रश्न उत्तर में गलती होने पे हमें खेद होगी अतः उस गलती को कमेंट बॉक्स में कमेंट करके बताये | धन्यवाद

सभी तरह के प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे SSC, IBPS Clerk, IBPS PO, RBI, RRB, CTET, TET, BED, UPSC इत्यादि में History GK  से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं। यहाँ History GK के सभी महत्वपूर्ण प्रश्नों को Listed किया गया है जो History GK संबंधित जानकारी बढ़ाने में उपयोगी हो सकती है।

Questions and answer of History GK In Hindi

निचे दिए गए इतिहास के सामान्य ज्ञान एक शब्द उत्तर में दिए गए है | जिसे आपको पढ़ने और समझने में आसानी होगी

History gk hindi

प्रश्न 1. सिंधु घाटी सभ्यता की खोज कब की गई ?

उत्तर – सन् 1921 दयाराम साहनी

प्रश्न 2. विश्व की सबसे प्राचीन सभ्यता कौन सी है ?

उत्तर – सुमेरी 

प्रश्न 3. सिंधु घाटी सभ्यता कितने वर्ष पुरानी है ?

उत्तर – 8,000

प्रश्न 4. चन्हूदड़ो से क्या मिला है?

उत्तर – सौन्दर्य प्रसाधनों में प्रयुक्त लिपिस्टिक

प्रश्न 5. धौलावीरा की खोज कब हुई ?

उत्तर – वर्ष 1968

प्रश्न 6. सिंधु घाटी सभ्यता में सबसे विशाल नगर कौन सा था ?

उत्तर – राखीगढ़ी

प्रश्न 7. सिंधु सभ्यता का सर्वाधिक उपयुक्त नाम क्या है ?

उत्तर – हड़प्पा सभ्यता

प्रश्न 8. हड़प्पा सभ्यता के सम्पूर्ण क्षेत्र का आकार किस प्रकार का था ?

उत्तर – त्रिभुजाकार

प्रश्न 9. हड़प्पा सभ्यता के अंतर्गत हल से जोते गये खेत का साक्ष्य कहाँ से मिला है ?

उत्तर – कालीबंगा

प्रश्न 10. सैंधव सभ्यता की ईटों का अलंकरण किस स्थान से मिला है ?

उत्तर – कालीबंगा

प्रश्न 11. मोहनजोदड़ो कहाँ स्थित है ?

उत्तर – सिंध

प्रश्न 12. सिंधु सभ्यता में वृहत् स्नानागार पाया गया है ?

उत्तर – मोहनजोदड़ो में

Mohenjo daro

प्रश्न 13. सिंधु सभ्यता की मुद्रा में किस देवता के रामतुल्य चित्रांकन मिलता है ?

उत्तर – आद्य शिव

प्रश्न 14. हड़प्पाकालीन स्थल गुजरात में था ?

उत्तर – लोथल

प्रश्न 15. मोहनजोदड़ो को किस एक अन्य नाम से भी जाना जाता है ?

उत्तर – मृतकों का टीला (Mound of Dead)

Computer Gk Questions Quiz हिंदी में उत्तर दे

प्रश्न 16. सैंधव स्थलों के उत्खनन से प्राप्त मुहरों पर निम्नलिखित में से किस पशु का सर्वाधिक उत्कीर्णन हुआ है ?

उत्तर – बैल

प्रश्न 17. सिंधु घाटी सभ्यता जानी जाती है ?

उत्तर – अपने नगर नियोजन के लिए

प्रश्न 18. भारत में खोजा गया सबसे पहला पुराना शहर था ?

उत्तर – हड़प्पा

प्रश्न 19. भारत में चाँदी की उपलब्धता के प्राचीनतम साक्ष्य मिलते हैं ?

उत्तर – हड़प्पा संस्कृति में

प्रश्न 20. मांडा किस नदी के किनारे स्थित हैं ?

उत्तर – चेनाब

कुछ महत्वपूर्ण Questions & Answer Of History GK In Hindi

प्रश्न 21. हड़प्पाकालीन स्थल रोपड़/ पंजाव किस नदी के किनारे स्थित हैं ?

उत्तर – सतलज

प्रश्न 22. हड़प्पा में एक उन्नत जल-प्रबंधन प्रणाली का पता चलता है ?

उत्तर – धौलावीरा में

प्रश्न 23. हड़प्पा के मिट्टी के बर्तनों पर सामान्यतः किस रंग का उपयोग हुआ था ?

उत्तर – लाल

प्रश्न 24. सिंधु घाटी सभ्यता की विकसित अवस्था में से किस स्थल में घरों में कुँओं के अवशेष मिले हैं ?

उत्तर – मोहनजोदड़ो

प्रश्न 25. रंगपुर जहाँ हड़प्पा की समकालीन सभ्यता थी, है ?

उत्तर – सौराष्ट्र में

प्रश्न 26. हड़प्पा एवं मोहनजोदड़ो की पुरातात्विक खुदाई के प्रभारी थे ?

उत्तर – सर जान मार्शल
john marshall
 
प्रश्न 27. किस पशु की आकृति जो मुहर पर मिली है, जिससे ज्ञात होता है, कि सिंधु घाटी एवं मेसोपोटामिया की सभ्यताओं के मध्य व्यापारिक संबंध थे ?
उत्तर – बैल
 
प्रश्न 28. सिंधु घाटी के लोग विश्वास करते थे?
उत्तर – मातृशक्ति में
 
प्रश्न 29. कौन-सा सिंधु स्थल समुद्र तट पर स्थित नहीं था ?
उत्तर – कोटदीजी
Kot Diji Fort
 
प्रश्न 30. मोहनजोदड़ो की सबसे बड़ी इमारत मानी जाती है ?  
उत्तर – विशाल अन्नागार / धान्यकोठार
 
प्रश्न 31. हड़प्पाकालीन लोगों ने नगरों में घरों के विन्यास के लिए कौन-सी पद्धति अपनायी – थी ?
उत्तर – ग्रीड पद्धति में
 
प्रश्न 32. पशुओं में से किस एक का हड़प्पा सभ्यता में पाई मुहरों और टेराकोटा कलाकृतियों में निरूपण / अंकन नहीं हुआ था ?
उत्तर – शेर
 
प्रश्न 33. हड़प्पावासी किस धातु से परिचित नहीं थे ?
उत्तर – लोहा
 
प्रश्न 34. हड़प्पाकालीन स्थल से युगल शवाधान का साक्ष्य मिला है ?
उत्तर – लोथल
Lothal
 
प्रश्न 35. कपास का उत्पादन सर्वप्रथम सिन्धु क्षेत्र में हुआ, जिसे ग्रीक या यूनान के लोग किस नाम से पुकारा ?
उत्तर – सिन्डन (Sindon)
 
प्रश्न 36. हड़प्पा के काल का ताँबे का रथ किस स्थान से प्राप्त हुआ है ?
उत्तर – दैमावाद
Daimabad
 
प्रश्न 37. हड़प्पावासी लाजवर्द-Lapislazuli- (भवन निर्माण की सामग्री) का आयात कहाँ से करते थे ?
उत्तर – हिन्दूकुश क्षेत्र के बदख्शा से
 
प्रश्न 38. अफगानिस्तान स्थित सिंधु सभ्यता के स्थल हैं ?
उत्तर –  मुंडीगाक और सुर्तागोई
 
प्रश्न 39. किस हड़प्पाकालीन स्थल से ‘नृत्य मुद्रा वाली स्त्री की कांस्य मूर्ति’ प्राप्त हुई है ?
उत्तर – मोहनजोदड़ो से
 
प्रश्न 40. किस हड़प्पाकालीन स्थल से ‘पुजारी की प्रस्तर मूर्ति प्राप्त हुई है?
उत्तर – हड़प्पा
 
प्रश्न 41. किस सिंधुकालीन स्थल से एक ईट पर बिल्ली का पीछा करते हुए कुत्ते के पंजों के निशान मिले हैं ?
उत्तर – चन्हुदड़ो
 
प्रश्न 42. किस हड़प्पाकालीन स्थल से प्राप्त जार पर चोंच में मछली दबाए चिड़िया एवं पेड़ के नीचे खड़ी लोमड़ी का चित्रांकन मिलता है, जो ‘पंचतंत्र ‘ के लोमड़ी की कहानी सदृश्य है ?
उत्तर – लोथल
 
प्रश्न 43. स्वातंत्र्योत्तर भारत में सबसे अधिक संख्या में हड़पायुगीन स्थलों की खोज किस प्रांत में हुई है ?
उत्तर – गुजरात
 
प्रश्न 44. कौन-सी फसल हड़प्पाकालीन लोगों द्वारा उत्पादित नहीं की जाती थी ?
उत्तर – दालें
 
प्रश्न 45. किस पशु के अवशेष सिंधु घाटी सभ्यता में प्राप्त नहीं हुए हैं ?
उत्तर – शेर
 
प्रश्न 46. चन्हुदड़ो के उत्खनन का निर्देशन किया था ?
उत्तर – जे. एच. मैके ने
 
प्रश्न 47. हड़प्पा के लोगों की सामाजिक पद्धति…… थी
उत्तर – उचित समतावादी
 
प्रश्न 48. सिंध का नखलिस्तान / बाग’ हड़प्पा सभ्यता के किस पुरास्थल को कहा गया ?
उत्तर – मोहनजोदड़ो
 
प्रश्न 49. हड़प्पा सभ्यता का सर्वाधिक मान्यता प्राप्त काल है
उत्तर – 2500 ई०पू०-1750 ई०पू०
 
प्रश्न 50. सिंधु घाटी की सभ्यता  किस सभ्यता के समकालीन नहीं थी ?
उत्तर – ग्रीक की सभ्यता